दिल्ली के प्रगति मैदान में 2 दिन बाद लगेगा इलेक्ट्रिक व्हीकल का मेला

Technology

(www.arya-tv.com)कोविड महामारी की वजह से देश में होने वाले कई ऑटो इवेंट लगातार कैंसिल किए गए हैं। हालांकि, अब एक अच्छी खबर आ रही है। देश की राजधानी नई दिल्ली में 6 अगस्त से 11वां इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो शुरू हो रहा है। ये साल का पहला ऑटो इवेंट भी है। 3 दिन तक चलने वाला ये इवेंट 8 अगस्त को खत्म होगा।

कोरोनावायरस के बीच होने वाले इस इवेंट में क्या खास होगा? विजिटर्स इस इवेंट में कैसे शामिल हो पाएंगे? इवेंट की टाइमिंग क्या रहेगी? इन तमाम बातों को एक-एक कर जानते हैं…

सबसे पहले बात करते हैं इवेंट की लोकेशन और टाइमिंग की
ये इवेंट नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित हो रहा है। इवेंट 6 से 8 अगस्त तक चलेगा। इवेंट का उद्घाटन नितिन गडकरी प्रगति मैदान के हॉल नंबर 3 से करेंगे। 3 दिन तक चलने वाला ये इवेंट रोजाना सुबह 10 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। ये इस इवेंट का 11वां एडिशन है। इवेंट की थीम देश को पॉल्यूशन फ्री बनाने पर आधारित है।

  • आप नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से इस इवेंट में आ रहे हैं, तब वहां से प्रगति मैदान की दूरी करीब 5 किमी है। आप टैक्सी की मदद से यहां पर करीब 20 मिनट में पहुंच सकते हैं।
  • आप हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से इस इवेंट में आ रहे हैं, तब वहां से प्रगति मैदान की दूरी करीब 6.5 किमी है। आप टैक्सी की मदद से यहां पर करीब 25 मिनट में पहुंच सकते हैं।
  • आप ISBT बस स्टैंड कश्मीरी गेट से इस इवेंट में आ रहे हैं, तब वहां से प्रगति मैदान की दूरी करीब 10 किमी है। आप टैक्सी की मदद से यहां पर करीब 25 मिनट में पहुंच सकते हैं।
  • आप इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इस इवेंट में आ रहे हैं, तब वहां से प्रगति मैदान की दूरी करीब 22.5 किमी है। आप टैक्सी की मदद से यहां पर करीब 45 मिनट में पहुंच सकते हैं।

इवेंट में शामिल होने वाले एग्जीबिटर्स
इस इवेंट में इलेक्ट्रिक और हाईब्रिड टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर और फोर-व्हीलर बनाने वाली कई कंपनियां शामिल हो रही हैं। ये सभी कमर्शियल, कार्गो, पैसेंजर और पर्सनल इलेक्ट्रिक व्हीकल को पेश करेंगे। इवेंट में इंडियन और इंटरनेशनल इलेक्ट्रिक व्हीकल पार्ट्स और कंपोनेंट्स वाली कंपनियां भी शामिल होंगी।

इनके साथ बैटरी टेक्नोलॉजी कंपनी, चार्जर मैन्युफैक्चर्स, एक्सेसरीज मैन्युफैक्चर्स, गवर्नमेंट सेक्टर और डिपार्टमेंट, टेस्टिंग एजेंसीज, बैंक एंड फाइनेंस इंस्टीट्यूट, इंश्योरेंस कंपनीज, रिसर्च एंड ट्रेनिंग इस्टीट्यूट, बॉडी/चेसिस फेब्रीकेटर्स, सोलर पावर टेक्नोलॉजी कंपनी और ब्रांडिंग सॉल्युशन प्रोवाइडर्स (जैसे प्लेट्स, स्टीकर्स, स्क्रीन प्रिंटर्स आदि) शामिल हो रहे हैं।

विजिटर्स को फॉलो करने होंगे कोविड प्रोटोकॉल
विजिटर्स को यहां पर फ्री एंट्री दी जाएगी। हालांकि, उन्हें कोविड प्रोटोकोल के तहत फेस मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करना जरूरी होगा। हालांकि, इवेंट में कितने विजिटर्स को एंट्री मिलेगी, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। यानी अगर इवेंट में ज्यादा भीड़ उमड़ती है तब उसे कैसे कंट्रोल किया जाएगा।

ई-व्हीकल चैलेंज और अपॉर्चुनिटी पर चर्चा
इवेंट शुरू होने के एक दिन पहले यानी 5 अगस्त को ई-व्हीकल से जुड़े मुद्दे, चैलेंज और अवसर पर चर्चा की जाएगी। ये कॉन्फ्रेंस प्रगति मैदान के हॉल नंबर 7 में आयोजित होगी। इस कॉन्फ्रेंस में कई कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इतना ही नहीं, ईवी एक्सपो में शामिल होने वाले एग्जीबिटर्स को इस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए 50% का डिस्काउंट भी दिया गया है।