UP में 2 IAS और 8 PCS इधर से उधर:योगी सरकार में प्रशासनिक फेरबदल, रायबरेली के CDO बदले

UP

(www.arya-tv.com)आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कई बड़े प्रशासनिक फेरबदल में लगी है। मंगलवार रात पुलिस महकमे में शासन ने दो जिलों के IAS समेत 10 अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया। बता दें इससे पहले बीती सोमवार रात 10 सीनियर IPS और चार PPS अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं।

जानिए कौन अफसर कहां भेजे गए

  • IAS ईशा प्रिया (2016) CDO मैनपुरी को CDO रायबरेली बनाया गया।
  • IAS प्रेरणा शर्मा (2014) CDO शाहजहांपुर को नगर आयुक्त फिरोजाबाद का चार्ज दिया गया।
  • PCS ब्रजेश कुमार को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है।
  • PCS रविंद्र कुमार ADM बुलन्दशहर को CDO देवरिया की जिम्मेदारी दी गई।
  • PCS संतोष राय सचिव GDA को CDO इटावा बनाया गया।
  • PCS विजय कुमार नगर आयुक्त फिरोजाबाद को CDO सहारनपुर बनाया गया।
  • PCS विनोद कुमार CDO मैनपूरी बने।
  • PCS अनिल सिंह को CDO लखीमपुर का चार्ज मिला।
  • PCS एसबी सिंह ADM सहारनपुर को CDO शाहजहापुर की जिम्मेदारी मिली।
  • PCS अर्चना द्विवेदी अपर नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ को ADM सहारनपुर बनाकर भेजा गया।