कनाडा, यूएई सहित नौ देशों का भारतीय उड़ानों पर प्रतिबंध, अमेरिका ने भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की

International

(www.arya-tv.com)कनाडा ने भारत और पाकिस्तान में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए इन देशों की यात्री उड़ानों पर 30 दिन के लिए रोक लगा दी है। प्रतिबंध गुरुवार से लागू हो गए। वहीं, शुक्रवार से ब्रिटेन में भारतीय के आने पर पर रेड लिस्ट प्रतिबंध शुरू हो गया है। गुरुवार को ब्रिटेन में कोविड के इंडियन वैरिएंट के 55 नए मामले मिले हैं। इसके तहत भारत से ब्रिटेन आने पर रोक है। दिल्ली से स्वदेश लौट रहे ब्रिटिश या आयरिश नागरिक 10 दिन होटल में क्वारंटाइन रहेंगे।

दूसरी ओर, दुबई, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ओमान, हांगकांग, फ्रांस ने भी भारत से उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिका, इजराइल ने भारत से आने-जाने सभी यात्रियों को लेकर एडवायजरी जारी की है। इन्हें सिंगापुर में 14 दिन संस्थागत क्वारंटाइन होने के बाद सात दिन तक अपने घर में अनिवार्य रूप से आइसोलेट रहना होगा।

दुबई: भारत से, भारत होकर आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्री को दुबई में प्रवेश की अनुमति नहीं। प्रतिबंध 25 अप्रैल से 10 दिन के लिए है। 14 दिन दूसरे देश में गुजार चुके अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को दुबई में आने की अनुमति होगी।

सिंगापुर: भारत से जाने वाले लोगों को पहले 14 दिन के लिए स्पेशल फैसिलटी में और फिर 7 दिन के लिए घर पर आइसोलेट होना होगा।

न्यूजीलैंड: पहला देश है जिसने उड़ान रोकी। न्यूजीलैंड के यात्री भी 11 से 28 अप्रैल के बीच वापस नहीं आ सकेंगे।

हांगकांग: हांगकांग ने भारत से आने-जाने वाली उड़ानें 3 मई तक रद्द कीं। इस महीने की दो उड़ानों में 50 संक्रमित मिलने पर यह फैसला हुआ।