बिहार: रात में टहलने निकली थीं सगी बहनें, 8 लड़कों किया रेप

National UP

बिहार से एक बार फिर शर्मसार करने का मामला सामने आया है। सड़क किनारे टहल रहीं दो सगी बहनों से 8 लोगों ने रेप किया है। इस दौरान आरोपियों ने लड़कियों का वीडियो भी बना लिया। शुक्रवार को पीड़ित बहनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है। इस घटना के बाद एक बार फिर सुशासन बाबू कहे जाने वाले नीतीश कुमार के शासन पर सवाल उठने लगे हैं। बिहार में अब भी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

बिहार के सीतामढ़ी जिले के कन्हौली क्षेत्र का ये मामला बताया जा रहा है। खबरों के मुताबिक गुरुवार की रात 8 बजे दोनों नाबालिग लड़कियां सड़क पर टहल रही थीं। इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया। दरअसल ये लड़कियां एक महिला के साथ टहल रही थीं। हालांकि घटना के वक्त महिला फरार हो गई।

एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कमलेश कुमार, अनिल कुमार, सुजीत कुमार, नागेंद्र कुमार, राजू कुमार, पशुराम कुमार व गोविंदा कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।