मुख्यमंत्री जी ! नगर निगम के इंद्र को शक्तियां भी प्रदान कीजिए

Lucknow

मुख्यमंत्री योगी को खुला पत्र

डाॅ.अजय शुक्ला
मुख्यमंत्री जी, आपके मंत्री, आपकी नगर निगम की मेयर नगर निगम की लाचारी को आप के समक्ष रखने में सक्षम नहीं हैं। इसलिए मैं डाॅ.अजय शुक्ला राज्य मुख्यालय का मान्यता प्राप्त पत्रकार होने के नाते आपके सामने कुछ बातों को रखना चाहता हॅू। मुख्यमंत्री जी दीपावली का त्यौहार है हिन्दू समाज में आदि काल से यह त्यौहार सबसे ज्यादा हर्ष और उल्लास से मनाया जाता है। पर नगर निगम की वित्तीय स्थिति ठीक न होने के कारण इस विभाग के जुडे़ कर्मचारी और ठेकेदार इस त्यौहार को शायद हर्ष और उल्लास से न मना पाये।
7 नवम्बर को दीपावाली है पर अभी तक नगर निगम के पास बकाया 3 अरब कर्ज में डूबे जहाज को निकालने की कोई व्यवस्था नहीं की है। वर्तमान में इससे ज्यादा की देनदारी बाकी है।
यह व्यवस्था की मार है या हमारे नेताओं और अधिकारियों की अकर्मण्यता यह बाद का विषय है अभी तो दीपावली त्यौहार है। तमाम लोग आस लगाये बैठे के कुछ न कुछ होगा पर क्या वास्तव में कुछ होगा इसका पता शायद नगर निगम के इंद्रमणि को भी नहीं पता। मेरा आप से अनुरोध है कि नगर निगम को भी पीडब्लूडी और सिचांई की भांति शक्तियां प्रदान करे जिससे कि शहर का चैमुखी विकास हो।
डाॅ.अजय शुक्ला
राजनैतिक ब्यूरो चीफ,उ.प्र.
राज्यमुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार
मो.9235706144