नौ राज्यों में तस्करी करने वाले गैंग हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने बताई ये बात

Agra Zone UP

आगरा(www.arya-tv.com) नौ राज्यों में दवा तस्करी करने वाले जयपुरिया गैंग के सरगना पंकज गुप्ता को पुलिस ने रविवार रात दस बजे खंदारी से गिरफ्तार कर लिया। वह नशे की दवाएं लेकर स्कूटी से जा रहा था। उसने पूछताछ में गिरोह के कुछ और सदस्यों केआगरा  नाम बताए हैं। पुलिस को यह भी पता चला है कि शहर के कई मेडिकल स्टोरों पर वह तस्करी की दवाएं बेचता था।

कमला नगर निवासी पंकज गुप्ता उर्फ चंद्रकांत गुप्ता उर्फ पेंटा की तलाश पुलिस को दो महीने से थी। उसके घर और गोदाम पर 20 दिसंबर 2020 को छापा पड़ा था। वहां से चार करोड़ रुपये की दवाएं बरामद की गई थी। इनमें नशे की दवाएं, सरकारी सप्लाई की दवाएं थीं। वह पहले जयपुरिया गैंग का सदस्य था। सरगरना प्रमोद जयपुरिया था।

उसके जेल जाने के बाद गैंग का सरगना पंकज बन गया। उसके खिलाफ कमला नगर थाना में केस दर्ज है। इसकी विवेचना न्यू आगरा थाना पुलिस कर रही है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि उसे न्यू आगरा थाना पुलिस ने पकड़ा है। उससे बरामद दवाओं की पड़ताल ड्रग विभाग करेगा।