लगातार 7वें दिन पेट्रोल-डीजल महंगे:राजस्थान में पेट्रोल 99.49 रुपए पर पहुंचा; दिल्ली में पेट्रोल 88.99 रु

Business

(www.arya-tv.com)आज लगातार सातवें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी हैं। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल की कीमत 100 के करीब पहुंच गई है। यहां पेट्रोल 99.49 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है जो देश में सबसे महंगा है। जबकि दिल्ली में पेट्रोल 88.99 रुपए और मुंबई में 95.46 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। आज दिल्ली में पेट्रोल 26 पैसे और डीजल भी 29 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है।

46 दिनों में ही 19 बार बढ़े दाम
फरवरी में अब तक पेट्रोल-डीजल के रेट में 9 बार बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 2.69 रुपए और डीजल 2.87 रुपए महंगा हुआ है। इससे पहले जनवरी में रेट 10 बार बढ़े। इस दौरान पेट्रोल की कीमत में 2.59 रुपए और डीजल में 2.61 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर पेट्रोल (रुपए/लीटर) डीजल (रुपए/लीटर)
दिल्ली 88.99 79.35
मुंबई 95.46 86.34
चेन्नई 91.19 84.44
भोपाल 96.94 87.49
नोएडा 87.70 79.78
जयपुर 95.42 87.68
पटना 91.38 84.57
चंडीगढ़ 85.64 79.06
श्रीगंगानगर 99.49 91.42
परभणी 97.57 87.07

बढ़ रही कच्चे तेल की कीमत
ब्रेंट क्रूड 62 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। क्योंकि दुनियाभर में आर्थिक गतिविधियों में पॉजिटिव ग्रोथ देखी जा रही है। इससे फ्यूल डिमांड भी बढ़ी है। यह 1.29 डॉलर प्रति बैरल बढ़ कर 62.43 डॉलर प्रति बैरल पर चला गया है। दूसरी ओर, केंद्र सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने से इंकार कर दिया है। नतीजतन, पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच सकती हैं। प्रीमियम पेट्रोल पहले ही 100 रुपए का आंकड़ा पार कर चुका है।

रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लि. (IOCL) के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर, BPCL ग्राहक RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर और HPCL कस्टमर HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर दाम पता कर सकते हैं।