सहारनपुर के बाद अब बिजनौर में दिखेगा प्रियंका गांधी का नया अंदाज

Uncategorized

(www.arya-tv.com)उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में सक्रिय दिखाई दे रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी सोमवार को बिजनौर में कल होने वाले किसान महा सम्मेलन में शिरकत करेंगी। किसान महापंचयत में कृषि बिल विरोध में जनसभा को संबोधित करेंगी। इसी के चलते बिजनौर के चांदपुर की रामलीला ग्राउंड में कांग्रेस पार्टी के तमाम कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हुए है।

बताया जा रहा है कि महापंचयत में 15 से 20 हज़ार किसानों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। जिले के पुलिस प्रशासन ने महापंचायत में सुरक्षा की दृष्टि से कड़े इंतजाम किये हैं। वहीं रैली में 4 सीओ, 16 एसएचओ, 50 एसआई, 10 निरीक्षक, 1 कंपनी पीएसी और 250 आरक्षियों की तैनाती रहेगी। प्रियंका गांधी के बिजनौर आने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी है। रामलीला मैदान में तेज़ी से साफ सफाई, कुर्सी और मंच बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है।

मौनी आमावस्या के दिन संगम में लगाई डुबकी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज मौनी अमावस्या पर्व पर बेटी मिराया के साथ संगम नगरी प्रयागराज पहुंचीं। उन्होंने संगम पर डुबकी लगाई। प्रियंका गंगा में नाव चलाते हुए भी नजर आईं। इस दौरान उन्होंने मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया।

सहारनपुर में प्रियंका के अंदाज की चर्चा हुई थी

इससे पहले बुधवार यानी 9 फरवरी को प्रियंका सहारनपुर गई थीं। इस दौरान उन्होंने काला कुर्ता, भगवा गमछा और माथे पर तिलक के साथ पंचायत को संबोधित किया था। सहारनपुर में प्रियंका ने शाकंभरी देवी मंदिर में पूजा की, फिर एक दरगाह पर गईं। गुरुवार को संगम में उनका स्नान सॉफ्ट हिंदुत्व एजेंडे को धार देने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।