डिविलियर्स ने कहा- विराट ने सामने आकर टीम को लीड कर उदाहरण पेश किया

Game
  • इस बार कोरोनावायरस के कारण आईपीएल 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई में खेला जाएगा
  • साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स आरसीबी टीम से खेलते हैं, जिसके कप्तान विराट कोहली हैं

(www.arya-tv.com)इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) टीम के सीनियर बल्लेबाज एबी डिविलियर्स कप्तान विराट कोहली से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि आरबीसी टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह तैयार है। इसका श्रेय कोहली को जाता है। उन्होंने सामने आकर टीम को लीड करते हुए उदाहरण सेट किया है। उनके जैसे कप्तान को फॉलो करना आसान होता है।

इस बार कोरोनावायरस के कारण आईपीएल 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका के डिविलियर्स आरसीबी टीम से खेलते हैं, जिसके कप्तान कोहली ही हैं।

आरसीबी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया
आरसीबी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें डिविलियर्स ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि एक महीने पहले से ही आईपीएल को लेकर सबकुछ क्लियर हो गया था। बीसीसीआई ने शानदार काम किया है। हम भी आईपीएल खेलने के लिए काफी उत्साहित थे। मैं पहले से बेहतर महसूस कर रहा हूं।’’