(Arya News Lucknow)Vivek Sahu:
जैसे-जैसे मौसम में बदलाव आता रहता वैसे ही बीमारिया बढ़ती जाती है परन्तु वर्तमान समय के मौसम में काफी बदलाव हो रहे है कभी तो बारिश और कभी तो चुभती गर्मी लेकिन इस चुभती गर्मी ने जापान के लोगो पर अपना कहर बरसाया है वहा के कई इलाकों में पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया है। वर्ष 2020 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के महज दो साल पहले टोक्यो में तापमान रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। यह देश में अब तक का सर्वोच्च तापमान है।
देश में दो हफ्ते से पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकारी अधिकारियों के अनुसार 22 हजार से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जापान के मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान को लेकर देशभर में चेतावनी जारी की है।
जापान की फायर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी के बयान के अनुसार इस हफ्ते गर्मी के चलते कम से कम 80 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22,647 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जापान की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने लोगों को वातानुकूलित स्थानों में रहने, अधिक से अधिक पानी पीने और बाहर निकलने में एहतियात बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जिन क्षेत्रों में तापमान 35 डिग्री या इससे अधिक है, उन्हें काफी सावधानी बरतनी चाहिए। इसमें छोटे बच्चों और बुजुर्ग लोगों को भी हिदायतें दी गई हैं।