नई दिल्ली। भारत को आज राफेल विमान मिल गया। इसको लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना को बधाई दी है। राफेल विमान के भारतीय बेड़े में शामिल होने पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी वायुसेना को बधाई दी। हालांकि राहुल गांधी ने राफेल विमान को लेकर मोदी सरकार से कई सवाल भी पूछे हैं।
राहुल ने कहा कि 526 करोड़ का एयर क्राफ्ट 1670 करोड़ रुपये का कैसे हुआ? 126 की जगह 36 राफेल विमान क्यों खरीदे गए। HAL की जगह दिवालिया अनिल अंबानी को क्यों ठेका दिया गया? राफेल विमान को लेकर कांग्रेस ने भी मोदी सरकार पर तंज कसा है। कांग्रेस की ओर से ट्वीट करके कहा गया, ‘राफेल आगमन पर वायुसेना को बधाई देते हुए आप भाजपा सरकार की गड़बड़ियों पर सवाल कर रहे हो, तो समझना अभी आपमें देशभक्ति जिंदा है। जय हिंद.’
आपको बता दें कि बुधवार को भारतीय वायुसेना को 5 राफेल मिले हैं। फ्रांस से पहली खेप भारत आ चुकी है।