भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल से भारतीय जनता पार्टी (BJP) से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर(sadhvi pragya singh thakur) की मगलवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर ले जाया गया है। आपको बता दें कि साध्वी प्रज्ञा भोपाल स्थित बीजेपी कार्यालय में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। फिलहाल, उन्हें घर ले जाया गया है।
साध्वी प्रज्ञा की तबीयत बिगड़ी, कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं BJP दफ्तर
पहले से चल रहा था इलाज
बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पिछले 3 महीने से स्वस्थ्य नहीं हैं। दिल्ली में इलाज चल रहा था। देश में अनलॉक की घोषणा के बाद वह भोपाल लौट आई थीं और आज वह बीजेपी दफ्तर में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं।
पालघर मॉब लिंचिंग मामले में 101 आरोपी हिरासत में, 200 लोगों ने दिया था घटना को अंजाम
कार्यक्रम में पहुंचने के थोड़ी देर बाद बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें चक्कर आने लगा। पास में मौजूद सिक्योरिटी स्टाफ से उन्होंने अपनी तकलीफ को बताया। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें कुर्सी पर बैठाया गया और पानी पिलाया गया।