मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना महामारी से हालाता और बिगड़ रहे हैं। वायरस से कोरोना योद्धा भी प्रभावित हो रहे हैं। महाराष्ट्र 714 पुलिसकर्मियों को कोरोना हो चुका है। मुंबई में 5 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में हालात बेकाबू हो चुके हैं। 19000 के पार मरीजों का आकड़ा हो चुका है। बढ़ते आंकड़े चिंता का सबब बने हुए हैं।
714 पुलिसकर्मियों मेंं 81 अधिकारी और 633 पुलिसकर्मी है। अब 5 पुलिसकर्मी जान गवां चुकें जबकि 61 ठीक होकर घर जा चुके हैं।