बस्ती।(www.ary-tv.com) बस्ती की आईसीआईसीआई बैंक को लूटने वाला मुख्य आरोपी और डेढ़ लाख का इनामी फिरोज पठान सोमवार को पुलिस की मुड़भेड़ में महादेवा लालगंज रोड पर एसटीएफ में मारा गया। मुठभेड़ बस्ती जिले के लालगंज थाना छेत्र के सुहेला गांव के पास सोमवार की सुबह हुई। इसमें एक सिपाही भी घायल हुआ है। सिपाही का नाम इमरान है।
पुलिस जल्द ही पूरे मामले की जानकारी देगी। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि बस्ती के लालगंज इलाके में मुठभेड़ के दौरान अपराधी को पुलिस ने मार गिराया है। उसे तीन गोलियां उन्हें लगीं जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गोरखपुर यूनिट के प्रभारी धर्मेश शाही ने बताया कि फिरोज पठान पर बस्ती लूट कांड में एक लाख का और इलाहाबाद में 50 हजार रुपये का इनाम था। अन्य प्रांतों में भी इस पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।
बस्ती लूट कांड के सात सदस्यों को बस्ती पुलिस ने संयुक्त रूप से मुठभेड़ में दो दिन पहले गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी फिरोज पठान की तलाश कर रही थी। छह दिसंबर 2019 को कोतवाली क्षेत्र के मालवीय रोड स्थित आइसीआइसीआइ बैंक में हुई 41 लाख रुपये की लूट का बस्ती पुलिस ने पर्दाफाश कर सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था। पकड़े गए बदमाशों के पास से बस्ती में बैंक से लूटी गई रकम में से सात लाख 40 हजार रुपये बरामद भी हुए थे।
फरेंदा में बैंक लूट का 25 हजार रुपये भी इनके पास से बरामद हुए हैं। बैंक लूट की घटना में शामिल लुटेरों को पकडऩे के लिए आइजी द्वारा गठित टीम के साथ ही एसटीएफ गोरखपुर की टीम भी काम कर रही थी। इसके अलावा उनकी ओर से आठ पुलिस टीमें लगाई गई थी। महाराजगंज जनपद पुलिस की ओर से भी एक टीम इसके लिए लगी हुई थी।
पुलिस मुठभेड़ में शामिल एसटीएफ के सीओ डीके शाही और उनकी पूरी टीम को शासन की ओर से दो लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र स्थित सोहिला गांव में हुई मुठभेड़ में बैंक लूटकांड के मुख्य अभियुक्त फिरोज उर्फ इरफान पठान को मार गिराने पर एसटीएफ की टीम को शाबाशी दी। जागरण से बातचीत में अपर मुख्य सचिव ने बताया गृह विभाग की ओर से मुठभेड़ में शामिल एसटीएफ टीम को दो लाख रुपये इनाम और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
