डॉ. राजेश्वर सिंह : शक्ति केंद्र चौपाल में उमड़ा जनसैलाब, 163 मेधावी विद्यार्थियों को मिली साइकिल

Lucknow
  • शक्ति केंद्र चौपाल में उमड़ा जनसैलाब, 163 मेधावी विद्यार्थियों को मिली साइकिल; सरोजनीनगर में विकास को मिली नई रफ्तार
  • ₹48 हजार करोड़ के 5,700 से अधिक विकास कार्यों का उल्लेख, 180 तारा शक्ति केंद्रों से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा: डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ, 29 नवंबर। सरोजनीनगर के जेपी लॉन, गौरी विहार, कानपुर रोड पर रविवार को आयोजित शक्ति केंद्र चौपाल एवं जनसंवाद कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों, पार्टी पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति की भारी सहभागिता रही। कार्यक्रम में 163 मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल एवं प्रमाणपत्र वितरित किए गए, जबकि जनसंवाद के दौरान क्षेत्रीय समस्याओं से संबंधित 60 आवेदन प्राप्त हुए। भजन सम्राट धर्मेंद्र कुमार पांडेय की भक्तिमय प्रस्तुतियों ने आयोजन में उत्साह और आध्यात्मिक उल्लास भर दिया।

  • शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर जोर

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि सरोजनीनगर के प्रत्येक विद्यालय, इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज में कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था की गई है। पिछले पांच वर्षों में 2,000 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं साइकिल देकर सम्मानित किया गया। वहीं चार केंद्रों से शुरू हुई तारा शक्ति की यात्रा अब 180 केंद्रों तक पहुंच चुकी है, जो महिलाओं को आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार से जोड़ रहे हैं।

  • 19 हजार से अधिक पत्रों से विकास को गति

उन्होंने बताया कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए 19,000 से अधिक पत्र शासन और विभागों को भेजे गए। सड़क एवं नाली संबंधी प्रयासों से 2,153 कार्य हुए हैं। सरोजनीनगर में ₹48 हजार करोड़ के 5,700 से अधिक विकास कार्यों से क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है। इस दौरान पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की भी अपील की गई।