पटना में खराब मौसम के चलते पुणे से आ रही इंडिगो की फ्लाइट लखनऊ में उतारी गई, 198 लोग थे सवार

# ## Lucknow

 पटना में खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण पुणे से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई 653 को सोमवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक खराब मौसम के चलते विमान को पटना में उतरने की अनुमति नहीं मिल सकी, जिसके बाद सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पायलट-इन-कमांड अमित शर्मा ने विमान को लखनऊ उतारा। फ्लाइट सोमवार सुबह 2:45 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गई।

187 वयस्क, पांच शिशु और छह क्रू सदस्य थे सवार, तकनीकी जांच के बाद हुई रवाना

विमान में कुल 198 लोग सवार थे, जिनमें 187 वयस्क यात्री, पांच शिशु और छह क्रू सदस्य शामिल थे। विमान के सुरक्षित उतरने के बाद यात्रियों को एयरपोर्ट टर्मिनल पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं और विमान की तकनीकी जांच की गई। एयरलाइन अधिकारियों के अनुसार पटना में मौसम सामान्य होने के बाद विमान सुबह 8:00 बजे लखनऊ से पटना के लिए रवाना हो गया।