आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और तेलुगु फिल्मों के मशहूर अभिनेता पवन कल्याण ने अपनी शादी के 13 साल बाद उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने अलग होने का एलान किया है। पॉपुलर फिल्म एक्टर, जन सेना पार्टी के अध्यक्ष की यह तीसरी शादी थी। सोमवार देर रात दोनों ने संयुक्त बयान जारी कर शादी के बाद सैपरेशन का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि यह फैसला आपसी सहमति और एक-दूसरे के प्रति सम्मान के साथ लिया गया है।
संयुक्त बयान में पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला ने कहा कि जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा साथ बिताने के बाद उन्होंने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला किया है। दोनों ने अपने इस फैसले को निजी बताते हुए शुभचिंतकों से उनकी भावनाओं और परिस्थितियों का सम्मान करने की अपील की।
बयान में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भले ही उनका वैवाहिक रिश्ता अब समाप्त हो रहा है, लेकिन उनके बीच दोस्ती और आपसी सम्मान का रिश्ता बना रहेगा। दोनों अपने बच्चों के प्रति समर्पित माता-पिता की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। बच्चों की खुशी और उनका भविष्य हमेशा उनकी साझा प्राथमिकता रहेगा।
बच्चों की परवरिश को लेकर पवन-अन्ना का बड़ा फैसला
बता दें कि पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला सितंबर 2013 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों के दो बच्चे हैं। शादी के 13 साल बाद उनके अलग होने की घोषणा से उनके प्रशंसकों और फिल्म जगत में चर्चा शुरू हो गई है। सैपरेशन के बाद भी दोनों बच्चों के प्रति समर्पित माता-पिता की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।
उन्होंने कहा, “भले ही हमारी शादी खत्म हो गई है, लेकिन हम अच्छे दोस्त बने रहेंगे और अपने प्यारे बच्चों के लिए समर्पित माता-पिता रहेंगे। उनकी खुशी और भलाई हमेशा हमारी साझा प्राथमिकता रहेगी। बयाप में स्पष्ट किया कि भले ही उनका वैवाहिक रिश्ता खत्म हो गया है, लेकिन वे आगे भी अच्छे दोस्त बने रहेंगे। साथ ही अपने बच्चों के प्रति समर्पित माता-पिता की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।
