बार एसोसिएशन चुनाव: दोपहर 1 बजे तक 48 अधिवक्ताओं ने डाले वोट, 3 बजे तक मतदान

# ## UP

बार एसोसिएशन तहसील जयसिंहपुर के चुनाव में शनिवार को मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक 48 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। 74 मतदाताओं को अध्यक्ष, सचिव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के आठ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करना है। मतदान को लेकर तहसील परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

तीन बजे तक चलेगा मतदान, फिर खुलेगी मतपेटी

बार एसोसिएशन सभागार में सुबह 11 बजे मतदान शुरू हुआ। दोपहर एक बजे तक मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चल रही थी। मतदान शाम तीन बजे तक होगा। इसके बाद मतपेटियां खोली जाएंगी और मतगणना शुरू होगी। मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।

अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला

चुनाव प्रक्रिया के लिए वर्तमान अध्यक्ष रविशंकर मिश्र और सचिव बृजेंद्र कुमार वर्मा को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार शुक्ला ‘नगवा’, अभयराज यादव और बब्बन प्रसाद मिश्र मैदान में हैं। सचिव पद पर प्रदीप कुमार, प्रेम सागर पांडेय और भूपेंद्र सिंह के बीच मुकाबला है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राघवेंद्र दूबे और ओमप्रकाश वर्मा आमने-सामने हैं।