लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीतापुर संसदीय सीट से सांसद राकेश राठौर को कांग्रेस पार्टी ने जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस ने उन्हें ओबीसी विभाग का उपाध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही पूर्व MLC हीरा ठाकुर भी OBC विभाग के उपाध्यक्ष बनाया गया है। यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार और ओबीसी वर्ग के बीच पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
