Shahjahanpur News : शाहजहांपुर में जलती चिता पर कौन पकाने लगा मीट! तीन आरोपी गिरफ्तार

# ## UP

यूपी के शाहजहांपुर में श्मशान घाट में एक जलती चिता पर मीट पकाने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस हरकत से इलाके के लोग सन्न रह गए। परिवार वाले आक्रोशित हैं। तंत्र-मंत्र का खेल माना जा रहा है। पुलिस ने चिता पर मीट पकाने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटनाक्रम पुवायां क्षेत्र के नत्थापुर गांव का है। 19 सितंबर को छोटेलाल का निधन हो गया था। 20 सितंबर की दोपहर को श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। शाम को छोटे लाल के बेटे वीरपाल श्मशान घाट पर पहुंचे। आरोप है कि चिता के पास तीन लोग बैठे थे। करीब जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। आरोप है कि तीनों आरोपी उनके पिता की चिता पर मीट पका रहे थे।

चिता सुलग रही थी और उसके ऊपर एक कटोरी में मीट पक रहा था। वीरपाल ने एक आरोपी को पकड़ लिया। दो भाग निकले। सूचना पर घरवाले और गांव के कई लोग पहुंच गए। पुलिस पहुंची तो आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

इलाके में सनसनी 

परिवार ने नत्थापुर झंझटपुर गांव के राजेंद्र, सुरेंद्र और रामचरन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। तीनों को गिरफ्तार कर लिया। घटना से परिजन आक्रोशित है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस प्रकरण इलाके में सनसनी फैला दी।

तंत्र-मंत्र का आरोप 

परिजनों का आरोप है कि सुरेंद्र अपने साथी रामचरण और राजेंद्र के साथ तंत्र-मंत्र कर रहे थे। इसी कारण मुर्गे का मीट चिता पर पकाया जाया जा रहा था। गांव के अन्य लोग भी इसे तंत्र विद्या से ही जोड़कर देख रहे हैं। बहरहाल, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।