बरेली: 5000 दीयों की रोशनी से जगमगाया बीआईयू, PM मोदी के लिए छात्रों ने की लंबी उम्र की कामना

# ## Bareilly Zone

राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार को बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (बीआईयू) परिसर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया।

अभियान के प्रथम दिन को ‘आशीर्वाद’ का दीया थीम के रूप में समर्पित किया गया। विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने मुख्य प्रांगण में 5000 दीप प्रज्ज्वलित किए। दीपों की इस भव्य श्रृंखला के माध्यम से सभी ने पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घ जीवन और यशस्वी कार्यकाल के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। यह एक माह का व्यापक अभियान समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा और जनहित से जुड़ी विभिन्न थीम आधारित गतिविधियों एवं सेवा-कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डा. केशव कुमार अग्रवाल, प्रतिकुलाधिपति डा. अशोक कुमार अग्रवाल, कुलपति डा. लता अग्रवाल, प्रति उप-कुलपति डा. किरण अग्रवाल के अलावा विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. सुशील कुमार ठाकुर, रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रधानाचार्य डा. रजनीश पठानिया, डा. शालिनी चंद्रा, डा. राकेश गुप्ता, डा. मिथिला बिष्ट, डा. दीपक उपाध्याय सहित समस्त संकायों के चिकित्सक, शिक्षक, बड़ी संख्या में ऊर्जावान छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।