पहला (सीतापुर)।थाना रामपुर कलां क्षेत्र के अंतर्गत एक गाँव में बारिश के कारण एक जर्जर कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे में पास ही खेल रहा एक छह वर्षीय बालक मलबे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
- मामा के घर आया था मासूम आर्यन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामपुर कलां क्षेत्र के ग्राम खेम सराय निवासी सहज राम का 6 वर्षीय पुत्र आर्यन अपने मामा के यहाँ ग्राम लकवा भोजी आया हुआ था। इसी दौरान पास स्थित कच्ची दीवार अचानक ढह गई, जिसकी चपेट में आर्यन आ गया।
- अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना के तुरंत बाद परिजन आनन-फानन में मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बिसवां लेकर पहुँचे। जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक जाँच के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया।
- प्रशासनिक कार्रवाई और गाँव में शोक
हादसे की सूचना मिलते ही तहसीलदार सिधौली राजस्व टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए सीतापुर भेज दिया। इस दुखद हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गाँव में शोक की लहर व्याप्त है।
कौशल यादव वरिष्ठ पत्रकार सीतापुर
