जिले के तिलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों की एक बड़ी और शर्मनाक लापरवाही उजागर हुई है। डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराई गई एक महिला ने स्टाफ की अनदेखी के चलते अस्पताल के शौचालय में ही बच्चे को जन्म दे दिया। प्रसूता दर्द से तड़पती रही और उसके परिजन मदद के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन प्रसव कक्ष में तैनात स्टाफ का कोई भी सदस्य मदद के लिए नहीं पहुंचा।
इस घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है और चिकित्सा अधीक्षक ने लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।