देश भर में मानसून ने अपना सबसे खतरनाक और खौफनाक रूप दिखाना शुरू कर दिया है. दरअसल उत्तर भारत से लेकर पश्चिम और मध्य भारत तक बादलों ने ऐसा घेरा डाला है कि कई राज्यों में जलप्रलय जैसे हालात बन चुके हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने आज 31 जुलाई के लिए देश के 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का डरावना अलर्ट जारी किया है.
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज (Weather Alert Today) गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक आज मूसलाधार बारिश का भयंकर तांडव देखने को मिलेगा.
गुजरात में आज ‘रेड अलर्ट'(Weather Update 31 July 2026)
मौसम विभाग ने आज 31 जुलाई के लिए अहमदाबाद समेत गुजरात के दर्जनों जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया है. आईएमडी के मुताबिक आज अहमदाबाद में 8 इंच तक, जबकि नर्मदा जिले में 12 इंच तक अत्यंत भारी बारिश हो सकती है. बता दें कि अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, भरूच, तापी, डांग, नवसारी, वलसाड और दादरा नगर हवेली में आसमान से तबाही बरसने का अनुमान है.
वहीं सुरेंद्रनगर, राजकोट, अमरेली और गांधीनगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. अधिकारियों ने असामान्य बारिश के खतरे को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
दिल्ली-एनसीआर में दिनभर छाएंगे बाद
राजधानी दिल्ली और पूरे एनसीआर में मानसून की रफ्तार तेज बनी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार आज 31 जुलाई को सुबह, दोपहर और रात तीनों वक्त गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. आज दिल्ली में दिनभर आसमान में घने काले बादल छाए रहेंगे.
तापमान की बात करें तो आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. भले ही कोई सख्त चेतावनी न हो, लेकिन बारिश के चलते दिल्ली की सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की आफत आ सकती है.
राजस्थान में मूसलाधार बारिश(Weather Alert Today)
राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून की चाल बेहद आक्रामक बनी हुई है. मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक आज पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग में मध्यम से तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. सबसे ज्यादा खतरा कोटा और उदयपुर संभाग के जिलों में है, जहां आज भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है.
बिहार में आज आंधी और वज्रपात का तांडव
मौसम विभाग ने आज 31 जुलाई (Weather Alert Today) को बिहार के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. बिहार में आज से 5 अगस्त तक लगातार मूसलाधार बारिश का दौर चलेगा. उधर उत्तर प्रदेश की बात करें तो आज पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि पश्चिमी यूपी में आज मौसम लगभग शुष्क रहने का अनुमान है.
हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 2 और 3 अगस्त से पूरे यूपी में भारी से बहुत भारी बारिश की एंट्री होने वाली है.
इन 19 राज्यों में आज आसमान से बरसेगी आफत
आईएमडी के बुलेटिन(Heavy Rain Monsoon Update) के अनुसार आज गुजरात, महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में अत्यधिक भारी बारिश होगी. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मैदानी इलाकों में जलभराव के खतरे को देखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है.
