पहाड़ों में बारिश…हरिद्वार में सैलाब! श्मशान घाट के बाहर खड़ी 2 कारें सूखी नदी में बहीं

# ## National

Haridwar Flash Flood: उत्तराखंड के हरिद्वार में गुरुवार को हुई तेज बारिश से अचानक हालात बिगड़ गए. खड़खड़ी इलाके में सूखी नदी अचानक उफान पर आ गई और वहां रपटे पर खड़ी दो कारें पानी के तेज बहाव में बह गईं. हादसा होते ही मौके पर हड़कंप मच गया. हालांकि, राहत की बात यह रही कि आगे जाकर गंगा में पानी कम था, जिससे दोनों कारें कुछ दूरी पर अटक गईं और बड़ा हादसा टल गया.

दरअसल, यह पूरी घटना खड़खड़ी श्मशान घाट के पास की है. पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश होते ही सूखी नदी में अचानक उफान आ जाता है. गुरुवार को भी कुछ लोग यहां श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के सिलसिले में पहुंचे थे और उन्होंने अपनी गाड़ियां सूखी नदी के रपटे पर पार्क कर दी थीं. तभी अचानक पहाड़ों से पानी का तेज सैलाब आ गया. जब तक लोग कुछ समझ पाते, पानी का बहाव दोनों कारों को अपने साथ बहाकर ले गया.

तेज रफ्तार की वजह से बहती नजर आई गाड़ियां

पानी की रफ्तार इतनी तेज थी कि किसी ने भी बीच में कूदने का जोखिम नहीं उठाया. घटना की खबर मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. थोड़ी देर बाद जब पानी का स्तर कुछ कम हुआ, तब जाकर काफी मशक्कत के बाद गाड़ियों को बाहर निकाला जा सका.