ताश के पत्तों की तरह ढही 4 मंजिला ‘कोहिनूर’ इमारत, 3 मजदूरों की मौत

# ## National

महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है. दरअसल भिवंडी के नारपोली इलाके स्थित भंडारी कंपाउंड में मौजूद चार मंजिला ‘कोहिनूर’ इमारत का एक बड़ा हिस्सा (बी-विंग) अचानक ताश के पत्तों की तरह भरभराकर ढह गया. इस भीषण हादसे में मलबे में दबने से 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूरों के अभी भी भारी-भरकम मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है.

बता दें कि घटना के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही पुलिस, नगर निगम की टीम और एनडीआरएफ (NDRF) के जांबाजों ने मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है.