Skip to content
Sunday, September 20, 2026
Arya TV

Arya TV

arya tv banner
  • International
  • National
  • UP
    • Agra Zone
    • Bareilly Zone
    • Gorakhpur Zone
    • Kanpur Zone
    • Meerut Zone
    • Prayagraj Zone
    • Varanasi Zone
  • Lucknow
  • Business
  • Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health

कशिश हत्याकांड : पिता ने बिथरी चैनपुर विधायक को सौंपा आठ सूत्रीय मांगपत्र, प्राचार्य की भूमिका को संदिग्ध बताया

# ## Bareilly Zone
2026-07-18 Dr. Anil Tripathi

मेडिकल कॉलेज की छात्रा कशिश पटेल की हत्या के मामले में अब पीड़ित परिवार ने पूरे घटनाक्रम की जवाबदेही तय करने की मांग उठाई है। शुरुआत से ही प्राचार्य की कार्यशैली को संदिग्ध बताने के साथ ही परिवार अन्य स्टाफ पर भी संदेह जताता आ रहा है। इन्हीं तमाम मांगों को लेकर मृतका के पिता ने बिथरी चैनपुर के विधायक को आठ सूत्रीय मांगपत्र सौंपा है। वहीं, परिवार लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करने का भी मन बना चुका है।

मंगलवार को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के सिटी स्कैन कक्ष में दिनदहाड़े पैरामेडिकल टेक्निशियन प्रथम वर्ष की छात्रा कशिश पटेल की चाकू से तावड़तोड़ वार करके उसके ही सहपाथी सागर सिंह ने हत्या कर दी थी। पुलिस एफआईआर दर्ज कर हत्यारोपी को जेल भेज चुकी है। विवेचना को गति दी जा रही है। इस मामले में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से परिवार संतुष्ट नहीं है। इसी बीच अब मृतका के पिता बरेली जिले के भुता थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर निवासी रोहताश कुमार ने बिथरी चैनपुर विधायक को आठ सूत्रीय मांगपत्र सौंपते हुए कहा कि उनकी बेटी की हत्या में मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही भी इस घटना के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई, आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट से कठोरतम सजा दिलाने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

मांगपत्र में पिता रोहताश कुमार ने कहा कि उनकी पुत्री कशिश पटेल स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज, पीलीभीत में सीटी स्कैन टेक्नीशियन का डिप्लोमा कर रही थी। 14 जुलाई को जिला अस्पताल परिसर में साथी छात्र सागर सिंह ने चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि घटना के समय अस्पताल में 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। अगर पर्याप्त सुरक्षा रहती तो इस घटना को रोका जा सकता था। सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक की उच्चस्तरीय जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा की कार्यप्रणाली को संदिगध बताते हुए उनके प्रशासनिक दायित्वों की जांच कराने की मांग की है। इतना ही नहीं पूर्व की तैनाती के दौरान एक छात्र के खुदकुशी करने की घटना का भी हवाला दिया है। यह भी मांग उठाई कि आरोपी सागर सिंह के साथ अगर किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका रही है तो पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाए। उनका कहना है कि कशिश ने पहले ही आरोपी के अभद्र व्यवहार की शिकायत की थी, लेकिन उस पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। पूर्व की शिकायत को दबाने वाले जिम्मेदारों पर ठोस एक्शन लिया जाए।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई, आरोपी को कठोरतम सजा, परिवार को आर्थिक सहायता, मृतका के भाई आशीष को योग्यतानुसार सरकारी नौकरी और पूरे परिवार को सुरक्षा देने की भी मांग की है। परिवार का कहना है कि बेटी को न्याय दिलाने के लिए वह लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे।

सीएमएस पर भी लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप
छात्रा कशिश पटेल की हत्या के मामले में मेडिकल कॉलेज प्राचार्य के साथ ही जिला अस्पताल के सीएमएस पर भी परिवार ने संगीन आरोप लगाए हैं। बिथरी चैनपुर विधायक को दिए गए पत्र में छात्रा के पिता ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद जब वह जिला अस्पताल के सीएमएस से मिलने पहुंचे तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उनका कहना है कि शोकाकुल परिवार को न तो संतोषजनक जानकारी दी गई और न ही संवेदनशील व्यवहार किया गया। इसे लेकर भी परिवार ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

छात्रा के परिवार से मिले किसान नेता
छात्रा कशिश पटेल के परिवार से क्रांतिकारी विचार मंच के प्रांतीय संरक्षक देवस्वरूप पटेल ने बरेली के गांव केसरपुर स्थित आवास पर पहुंचकर मुलाकात कर सांत्वना दी। पिता ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बरती गई लापरवाही समेत जिम्मेदारों की संदिग्ध कार्यशैली के आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई। किसान नेता देवस्वरूप पटेल ने परिजनों को आश्वस्त किया कि मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था और घटना से जुड़ी संभावित लापरवाही के बिंदुओं पर डीएम-एसपी से मिलकर शिकायत करेंगे और निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री एवं पीलीभीत सांसद जितिन प्रसाद के विदेश से लौटने पर भी पूरे प्रकरण से उन्हें अवगत कराकर हरसंभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

घायल निधि की हालत में सुधार, दर्ज होंगे बयान
कशिश को बचाने के प्रयास में घटना के दिन सिटी स्कैन कक्ष में मौजूद महिला कर्मचारी निधि भी घायल हो गई थी। उस पर भी आरोपी ने चाकू से वार किए थे, जिसमें हाथ में चोट आई थी। निधि घटना के बाद से ही घबराई हुई है। उसका जिला अस्पताल से इलाज के बाद घर भेज दिया गया था। अब उसकी हालत में पहले से सुधार है। ऐसे में पुलिस अब बयान दर्ज करने की तैयारी कर चुकी है।

Tagged kashish murder case kashish-murder-case-father-submitted- Pilibhit

Post navigation

विकसित भारत की नींव मजबूत करने का मंत्र: आधुनिक विकास के साथ संस्कारवान नागरिक भी जरूरी — डॉ. राजेश्वर सिंह
बरेली में दिखा स्पाइन सर्जरी का भविष्य! इलाज की दो नई तकनीकें लॉन्च, वायरलेस 4के सर्जिकल कैमरे से बढ़ीं उम्मीदें

Related Posts

अबकी बार भाजपा जाएगी तो फिर कभी नहीं आएगी…अखिलेश ने रायबरेली-संतकबीर नगर मामले पर सरकार को घेरा

2026-09-19 Dr. Anil Tripathi

पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम, कनाडा से लौटे शख्स के पास से हथियार बरामद; UAPA के तहत केस दर्ज

2026-09-19 Dr. Anil Tripathi

दिल्ली: गैंगरेप के बाद हत्या… बेटी गायब थी, तो पिता ने पुलिस को क्यों नहीं बताया, लड़की के शव की कैसे हुई पहचान?

2026-09-19 Dr. Anil Tripathi

Latest News

  • 2 वर्षीय पत्रकारिता के डिग्री कोर्स M.A. IN JOURNALISM AND MASS COMMUNICATION (MJMC) में सीधे प्रवेश लखनऊ में

    2025-08-252025-08-25 Dr. Ajay Shukla
  • Journalism में admission लेना हो तो Lucknow के इस Media College में ही प्रवेश लें

    2023-07-032023-07-03 Dr. Ajay Shukla
  • ‘City of Scams’ की छवि से निकलकर ‘City of Dreams’ की ओर बढ़ रहा लखनऊ: डॉ. राजेश्वर सिंह

    2026-09-20 Dr. Ajay Shukla
  • अबकी बार भाजपा जाएगी तो फिर कभी नहीं आएगी…अखिलेश ने रायबरेली-संतकबीर नगर मामले पर सरकार को घेरा

    2026-09-19 Dr. Anil Tripathi
  • पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम, कनाडा से लौटे शख्स के पास से हथियार बरामद; UAPA के तहत केस दर्ज

    2026-09-19 Dr. Anil Tripathi
  • दिल्ली: गैंगरेप के बाद हत्या… बेटी गायब थी, तो पिता ने पुलिस को क्यों नहीं बताया, लड़की के शव की कैसे हुई पहचान?

    2026-09-19 Dr. Anil Tripathi
  • कटरीना कैफ पहले भी खूबसूरत थीं अभी भी हैं… टाइगर 3 एक्ट्रेस के सपोर्ट में उतरीं खुशबू सुंदर, बॉडी शेमिंग पर क्या कहा?

    2026-09-19 Dr. Anil Tripathi
  • बंगाल SIR में 38 लाख अपील, सिर्फ 1 लाख का निपटारा, बाकी खत्म करने में बीत सकते हैं 3 चुनाव

    2026-09-19 Dr. Anil Tripathi
  • ChatGPT से नकल… छात्र की आत्महत्या के बाद IIT बॉम्बे में प्रदर्शन, संस्थान का भी आया बयान

    2026-09-19 Dr. Anil Tripathi
  • श्रावस्ती में गरजा बुलडोजर, 2022 में मिले थे CM आवास योजना के तहत मकान, अब जमींदोज…कानपुर में भी चला ‘पीला पंजा’

    2026-09-19 Dr. Anil Tripathi
  • रांची के बीआईटी मेसरा के हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव

    2026-09-19 Dr. Anil Tripathi
  • सिर्फ खोखली बातें… दिल्ली गैंगरेप-हत्या पर राहुल-प्रियंका ने पुलिस को घेरा, कहा- ये रोज की कहानी हो गई

    2026-09-19 Dr. Anil Tripathi
  • संभल के 128 सरकारी स्कूलों में एक साथ छापा, डीएम की टीम देख मचा हड़कंप, क्या-क्या हुआ एक्शन?

    2026-09-19 Dr. Anil Tripathi
  • Asian Games 2026: आज से एशियाई खेलों का आगाज, ओपनिंग सेरेमनी में दिखेगा भारत का दम

    2026-09-19 Dr. Anil Tripathi

About Arya-TV

Arya-TV Address:

Natkur, P.O. Chandrawal Bijnaur Chauraha
Lucknow – 226002
Uttar Pradesh (INDIA).
Email : aryatvup@gmail.com
Editor Arya-TV: +91 9504760000

UP Zone

  • Agra Zone
  • Bareilly Zone
  • Gorakhpur Zone
  • Kanpur Zone
  • Meerut Zone
  • Prayagraj Zone
  • Varanasi Zone

Quick Links

  • International
  • National
  • Lucknow
  • Business
  • Fashion/ Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health /Sanitation
Arya TV All right reserved © 2016-2023
  • Developed By IT FLAIR