बिलाड़ी के जंगल में पेड़ से लटका मिला अस्पताल कर्मी का शव, गुरुवार से लापता था युवक

# ## UP

थाना क्षेत्र के मढ़ेयान झाऊ गांव निवासी अस्पताल कर्मी युवक का शव गुरुवार शाम मुरादाबाद के बिलारी कोतवाली क्षेत्र के नौसना गांव के जंगल मे शहतूत के पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि शाने आलम (26) पुत्र जाहिद हुसैन काफी समय से मुरादाबाद के सिटी हॉस्पिटल में काम करता था। परिजनों ने बताया कि कि वह गुरुवार को हॉस्पिटल से 11 बजे के समय निकल गया था।

शाम पांच बजे उन्हें पुलिस द्वारा सूचना मिली कि उसका शव रामपुर की सीमा से सटे मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के नौसना गांव के जंगल में शहतूत के पेड़ से लटका हुआ मिला है। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।