- सरोजनी नगर में भाजपा का संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन, 2027 की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता
शक्ति केंद्र संयोजकों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी सरोजनी नगर मंडल, दक्षिण प्रथम की संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठक मानस नगर स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव, बूथ सशक्तिकरण अभियान तथा जनसंपर्क कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष के.के. श्रीवास्तव ने की।

विधायक प्रतिनिधि प्रदीप मिश्रा के नेतृत्व में निकला मोटरसाइकिल भ्रमण
बैठक के उपरांत विधायक प्रतिनिधि प्रदीप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों, पूर्व पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भव्य मोटरसाइकिल भ्रमण निकालकर संगठनात्मक एकजुटता का प्रदर्शन किया। लगभग 30 मोटरसाइकिलों के काफिले ने भाजपा के ध्वज और विकास के नारों के साथ क्षेत्र में जनसंपर्क किया।

कई प्रमुख क्षेत्रों से होकर गुजरा जनसंपर्क अभियान
मोटरसाइकिल भ्रमण मानस नगर से शुरू होकर नारायणपुरी, अलीनगर सुनहरा, हिन्द नगर, बेहसा, चिल्लावा होते हुए गौरी गांव पहुंचा। मार्ग में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई। बेहसा क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों ने कार्यकर्ताओं का स्वागत भी किया।
डॉ. राजेश्वर सिंह के विकास कार्यों को बताया प्रेरणा
विधायक प्रतिनिधि प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहा कि डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में सरोजनी नगर विकास का एक मॉडल क्षेत्र बनकर उभरा है। वहीं मंडल अध्यक्ष के.के. श्रीवास्तव ने संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही मौजूदगी
मंच पर मंडल महामंत्री राजन गुप्ता, मंडल मंत्री प्रीतम सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष राहुल मिश्रा, पूर्व नामित पार्षद सरबजीत सिंह, सेक्टर संयोजक दिव्यांक सिन्हा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त करुणा शंकर उपाध्याय, कमल नयन मिश्रा, दिलीप रावत, सुमित दास, शोभित सिंह, सिद्धांत तिवारी, विवेक, ओम नारायण सोनी, कुलदीप वर्मा, वीर पाल सिंह, विकास सिंह, अभय सिंह, संतोष देवी, शोभा जी, नंदिनी छाया, जगत सिंह, प्रज्ञा सिंह, दीपक विश्वकर्मा, उमा शंकर, शिव नायक दुबे, अनुराग केसरी, अम्बेश्वरी अवस्थी, कशिश पनेसर, विशाल गौतम, अमित कुमार मौर्य, नवल प्रताप सिंह, शिव कुमार रावत, सुशील कुमार, अनूप मौर्य, प्रदीप मौर्य, अजय कुमार, दशरथ यादव, मधुर यादव, राजश्री, शरद रावत, सिद्धांत कुमार, ज्योति वर्मा, प्रदीप प्रजापति, राजेश प्रताप, राजन कुमार, संदीप रावत, मनमोहन, संजय गुप्ता, विमला परमार, विष्णु पांडे, अशोक बाजपेयी, शिव कुमार पांडे, नीतू द्विवेदी, नीलम रावत, उमा शंकर वर्मा, रंजीत सिंह, अर्पणा द्विवेदी, सौरभ सिंह, अनिल दुबे, अशोक दास, के.के. प्रजापति सहित मातृशक्ति एवं युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
एक लाख से अधिक मतों से जीत दिलाने का लिया संकल्प
गौरी गांव में आयोजित समापन सभा में कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सरोजनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह को एक लाख से अधिक मतों के ऐतिहासिक अंतर से विजयी बनाकर पुनः विधानसभा भेजा जाएगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में हुए विकास कार्यों ने जनता का विश्वास मजबूत किया है और प्रत्येक बूथ पर भाजपा को नई मजबूती प्रदान की है।
