लखनऊ अग्निकांड पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने जताया गहरा शोक

Lucknow
  • लखनऊ अग्निकांड पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने जताया गहरा शोक

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में हुए दर्दनाक कोचिंग अग्निकांड में मासूम बच्चों की मृत्यु तथा कई लोगों के घायल होने की घटना पर सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृत बच्चों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि यह अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक घटना है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इस पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं और घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया है तथा राहत एवं बचाव कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।विधायक ने कहा कि घटना की जांच के लिए विशेष दल गठित कर दिया गया है और पूरे मामले की गहन जांच कराई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि जांच में किसी भी व्यक्ति, संस्था अथवा अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने तथा घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सरकार और प्रशासन प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं तथा उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।