मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

Lucknow
  • मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

लखनऊ। मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के नेपच्युन हॉल में “मोदी सरकार के 12 वर्ष : विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” विषयक विकास एवं जनकल्याण प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रदेश के वित्त एवं प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा एवं रामचंद्र प्रधान, विधायक डॉ. नीरज बोरा, जया देवी और अमरेश रावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • 53 विभागीय स्टॉलों के माध्यम से दिखाई जा रहीं विकास योजनाएं

भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि 17 जून से 20 जून तक आयोजित होने वाली इस प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के 53 स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है।

  • रक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, हर क्षेत्र की उपलब्धियों का प्रदर्शन

प्रदर्शनी में डीआरडीओ-ब्रह्मोस, लखनऊ मेट्रो, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, समाज कल्याण विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, यूपीडा, नगर निगम, लखनऊ विकास प्राधिकरण, मंडी परिषद और पर्यटन विभाग सहित कई प्रमुख विभागों ने अपने स्टॉल स्थापित किए हैं। विभागों द्वारा योजनाओं के लाभ, विकास परियोजनाओं और सरकार की उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया।

  • कार्यकर्ताओं और नागरिकों से प्रदर्शनी देखने की अपील

आनंद द्विवेदी ने कहा कि लखनऊ महानगर के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों को प्रदर्शनी का अवलोकन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि वे सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकें।

  • बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा महानगर महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह, टिंकू सोनकर, उपाध्यक्ष जी.डी. शुक्ला, कुमकुम राजपूत, दीपक शुक्ला सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे। प्रदर्शनी का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।