हार नहीं पचा पा रहे TMC समर्थक, बंगाल के न्यूटाउन में BJP कार्यकर्ता को घेरकर कर दी हत्या

# ## National

विधानसभा चुनाव खत्म होते ही पश्चिम बंगाल में फिर से हिंसा का माहौल हो गया है। राजारहाट-न्यूटाउन विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर भाजपा कार्यकर्ता की हत्या का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि हार से बौखलाए टीएमसी समर्थकों ने ही BJP कार्यकर्ता की हत्या की है।

बीजेपी का झंडा लगा रहे मधु मंडल पर पथराव

यह घटना न्यूटाउन के बालिगुड़ी इलाके में हुई। मधु मंडल नाम के एक भाजपा कार्यकर्ता सोमवार को बीजेपी की जीत के बाद अपने घर से कुछ किलोमीटर दूरी पर बीजेपी का झंडा लगा रहे थे। इसी दौरान झंडा लगाने को लेकर टीएमसी के कमल नाम के कार्यकर्ता के साथ उनकी बहस हो गई। दोनों के बीच गरमा गरमी के बाद मामला खत्म हो गया था। लेकिन आज फिर से मधु मंडल को फोन करके उसी जगह पर बुलाया गया। आरोप है कि टीएमसी के कुछ स्थानीय बदमाशों ने मधु मंडल को घेर लिया और उन पर पथराव करना शुरू कर दिया।

बालिगुड़ी इलाके में हालात तनावपूर्ण

गंभीर हालत में बीजेपी कार्यकर्ता मधु मंडल को अस्पताल में ले जाया गया, जहां पहुंचते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या के बाद इलाके में माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है। स्थानीय लोगों, खासकर मृतक के पड़ोसियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई है। उन्हें हटाने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस और CRPF ने लाठीचार्ज भी किया। बाद में पुलिस ने इलाके को शांति व्यवस्था कायम की।

इलाके में केंद्रीय सुरक्षा बलों की भी तैनाती की गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। बीजेपी की तरफ से आरोप लगाया जा रहा है कि यह टीएमसी से जुड़े हुए बदमाशों का काम है। फिलहाल पुलिस पूरी घटना का जांच कर रही है।