Israel US Iran War Live updates: ईरान के ब्रिज पर अमेरिकी हमले में 8 लोगों की मौत, 95 घायल

# ## International

इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध के 35वें दिन में पहुंच चुके हैं। दोनों पक्षों में भीषण जंग जारी है। अमेरिका ने ईरान के सबसे बड़े पुल को उड़ा दिया है। वहीं ईरान ने इजरायल की राजधानी तेल-अवीव से लेकर पूरे मिडिल-ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों पर घातक मिसाइल और ड्रोन हमलों को जारी रखा है। इस बीच अमेरिका द्वारा ईरान के सबसे बड़े ब्रिज पर किए गए हमले में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 95 घायल हैं।

वहीं स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अब भी पूरी दुनिया के लिए टेंशन का विषय बना हुआ है। होर्मुज को लेकर ट्रंप द्वारा पल्ला झाड़ने के बाद दुनिया के 60 देशों ने बृहस्पतिवार को इस मुद्दे पर बैठक की। इसमें भारत की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने हिस्सा लिया।

ईरान की मिसाइल ने किया इजरायल पर हमला

एक ईरानी मिसाइल को बादलों के बीच से निकलते दिखाया गया है, जो अचानक प्रकट होती है और अपने टारगेट को हिट कर देती है।

ईरान के सेना प्रमुख अमीर हातमी ने ट्रंप को दी बड़ी चेतावनी, एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा

ईरान के सेना प्रमुख अमीर हातमी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को तेहरान में ग्राउंड ऑपरेशन शुरू करने को लेकर बड़ी धमकी दी है। ईरान ने कहा है कि ट्रंप ने ऐसा किया तो एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा लौटकर नहीं जाएगा।