हनुमान मंदिर में गूंजा सुंदरकांड पाठ, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के दीर्घायु की कामना को उमड़ा जनसमर्थन

Lucknow
  • हनुमान मंदिर में गूंजा सुंदरकांड पाठ, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के दीर्घायु की कामना को उमड़ा जनसमर्थन

लखनऊ। सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आशियाना स्थित हनुमान मंदिर में भक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मंत्री मनीष शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भगवान हनुमान की आराधना करते हुए विधायक के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा के लिए विशेष प्रार्थना की गई।

सुंदरकांड पाठ के दौरान मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विकास की कामना भी की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने विधायक के जन्मदिन को सेवा और भक्ति के साथ मनाते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मनीष शुक्ला ने कहा कि डॉ. राजेश्वर सिंह एक कर्मठ, ईमानदार और जनता के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि हैं। उनके नेतृत्व में सरोजनीनगर क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं और जनता को उनका लाभ मिल रहा है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि विधायक को लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें, ताकि वे इसी तरह जनसेवा करते रहें।

कार्यक्रम में आर्य टीवी के विशेष संवाददाता पंडित ब्रजेश कुमार मिश्रा, सत्यम शुक्ला, दीपेन्द्र सिंह, प्रभात तिवारी, श्रीराम गुप्ता, राजेश चौधरी, बलवंत सिंह, पी.पी. सिंह, सत्येन्द्र कुमार, आशीष पटेल, विधायक टीम के रमा शंकर त्रिपाठी, के.एन. सिंह, कृपा शंकर शुक्ला, नेहा सिंह, आनन्द जोशी, पूर्व राज्य मंत्री नानक चंद लखमानी, बल्देव रमानी, पप्पू शर्मा, नीता दीक्षित, स्वाती सिंह, अमृता वर्मा, करूण सारस्वत, रमा गुप्ता, अशोक चौधरी, अनिल यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने विधायक के स्वस्थ, सफल और दीर्घ जीवन की कामना की।