आज अयोध्या आएंगे लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, रामलला के करेगें दर्शन

# ## UP

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला 22 जनवरी को अयोध्या आएंगे। वह यहां राम लला का दर्शन पूजन करेंगे। अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बड़ागांव प्रतिनिधि के मुताबिक बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान अपने साथियों के साथ महोली चौराहे पर उनका स्वागत करेंगे। पूराबाजार प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने बुधवार को अध्यक्ष से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की।

ग्रामीण विकास एवं स्थानीय स्वशासन से जुड़े विषयों पर संक्षिप्त चर्चा हुई। पटरंगा प्रतिनिधि के अनुसार लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का भी स्वागत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की बुलडोजर से पुष्प वर्षा कर किया जाएगा। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का अयोध्या-बाराबंकी जिले की सीमा अशरफपुर गंगरेला पेट्रोल पंप पर ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा।