केएम शुगर मिल मसौधा में शुक्रवार दोपहर शुभ मुहूर्त में गन्ना पेराई सत्र 2025-26 का शुभारंभ हुआ। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शुरू हुआ गन्ना खरीद कार्य शुक्रवार सुबह आठ बजे से ही शुरू हो गया था। हवन पूजन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के बाद क्षेत्रीय भाजपा विधायक डॉ.अमित सिंह चौहान के साथ केएम शुगर मिल के एजुकेटिव डायरेक्टर सुभाष चंद्र अग्रवाल ने चीनी मिल के डोंगे में गन्ना डालकर शुभारंभ किया। इसके बाद चीनी मिल के विषय विशेषज्ञों से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए स्विच ऑन कर मशीन को चालू किया गया।
कार्यकारी निदेशक सुभाष चंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस बार चीनी मिल अपने गन्ना खरीद लक्ष्य को पार करेगी। जो बीते साल के मुकाबले अधिक होगा।गन्ना खरीद का लक्ष्य एक करोड़ 20 लाख लाख क्विंटल रखा गया। किसानों के मोबाइल पर गन्ना आपूर्ति का मैसेज जाता रहेगा उसी के अनुसार किसान गन्ने की आपूर्ति करेंगे।
