- युवाओं से डॉ. सिंह का आह्वान – राष्ट्र के प्रति समर्पण ही सच्ची देशभक्ति
- डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया सिंध के गौरव, अमर क्रांतिकारी हेमू कालाणी की प्रतिमा का अनावरण
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह जी ने शनिवार को एलडीए कॉलोनी, कानपुर रोड स्थित हेमू कालाणी चौक पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शहीद हेमू कालाणी की भव्य कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। पूर्व में ‘स्प्रिंगडेल चौराहा’ के नाम से प्रसिद्ध लोकबन्धु चिकित्सालय के निकट इस चौक का सौंदर्यीकरण भी विधायक निधि से कराया गया है। प्रतिमा अनावरण के अवसर पर क्षेत्रवासियों की बड़ी संख्या उपस्थित रही। पूरा वातावरण “भारत माता की जय” और “हेमू कालाणी अमर रहें” के नारों से गूंज उठा।
- 19 वर्ष की आयु में दी मातृभूमि के लिए बलिदान
इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि वीरता को नमन करना चाहिए, बलिदान को नमन करना चाहिए। जिन महान आत्माओं ने स्वयं से पहले राष्ट्र और समाज के बारे में सोचा, वे ही हमारे लिए प्रेरणास्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि 19 वर्ष की आयु में हेमू कालाणी को फांसी दी गई थी, क्योंकि उन्होंने अंग्रेजों की हथियारों से भरी ट्रेन को बलोचिस्तान पहुँचने से रोकने के लिए पटरी उखाड़ने का साहसिक प्रयास किया था। उन्होंने अत्याचारों की असीम यातनाएँ सहने के बावजूद उन्होंने अपने साथियों के नाम नहीं बताए और हँसते-हँसते माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए फांसी पर झूल गए।
मौके पर विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह ने कहा कि सरोजनीनगर में शहीद हेमू कालाणी प्रतिमा के साथ-साथ अशोक लीलैंड ईवी बस फैक्ट्री, लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड रोड, प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प और नए विश्वविद्यालय परिसरों का निर्माण ये सब विकास के बहुआयामी स्वरूप को दर्शाते हैं।
इस मौके पर मौजूद रहे सिंधी समाज के धर्मगुरु संतजादा साई हरीश लाल साहिब एवं इस जीवंत कांस्य प्रतिमा के मूर्तिकार प्रो. के. सी. बाजपेयी का विधायक ने विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, गणमान्य व्यक्ति, वरिष्ठ नागरिक, समाजसेवी एवं युवाओं ने भाग लिया। मंच पर उपस्थित अतिथियों में वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश कुमार मिश्रा आर्य टीवी/आर्य प्रवाह,निखिल त्रिपाठी विधायक प्रतिनिधि, पार्षद विद्यावती द्वितीय कौशलेंद्र द्विवेदी, पार्षद प्रतिनिधि विद्यावती तृतीय कमलेश सिंह, सतीश अतवानी, पार्षद हिन्द नगर सौरभ सिंह मोनू, पूर्व पार्षद राजन मिश्रा, राजीव बाजपेयी, पूर्व पार्षद रमा शंकर त्रिपाठी, युवा महामंत्री मनीष शुक्ला, युवा नेता संजीव कुमार मिश्रा फंटन,पार्षद हिमांशु अम्बेडकर,पार्षद प्रतिनिधि विमल तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज कपूर वर्मा,पूर्व मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा, समेत अनेक समाजसेवी शामिल रहे।