नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष चन्द्रमोहन हैं। उनके द्वारा उ.प्र.स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ चुनाव में शशि मिश्रा को अध्यक्ष और रमाकांत मिश्रा को महामंत्री चुने जाने पर बधाई दी गयी। ज्ञात हो कानपुर में संध का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें 2014 से लगातार पुनःप्रदेश अध्यक्ष शशिकुमार मिश्र लखनऊ से चुना गया, वही प्रदेश महामंत्री पर रमाकांत मिश्र कानपुर से व कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष राकेश अग्निहोत्री गाजियाबाद के साथ साथ लखनऊ से गोमती त्रिवेदी कोषाध्यक्ष, सै.कैसर रजा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नितिन त्रिवेदी उपाध्यक्ष, शैलेन्द्र तिवारी मंत्री, सुधाकर मिश्र प्रचार मंत्री, अवध क्षेत्र से क्षेत्रीय अध्यक्ष राम कुमार रावत तथा सदस्य कार्यकारिणी में सर्व आनन्द मिश्र, मनोज वर्मा, हरिशंकर पाण्डेय,मो.अय्यूब,प्रदीप सिंह, मो.हनीफ,आर पी सिंह चुने गए।
