आलमबाग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिलाई शपथ

Lucknow

आलमबाग वीआईपी रोड स्थित के० के० पैलेस में होली मिलन समारोह के साथ आलमबाग व्यापार मंडल के नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का किया गया आयोजन। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रेजेश पाठक का पुष्प वर्षा कर व्यापारियों ने किया जोरदार स्वागत। मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ।

आलमबाग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में रामकुमार वर्मा चेयरमैन, विजय कुमार सन्मुख अध्यक्ष, मोहम्मद हशीब बबलू वरिष्ठ महामंत्री, तेज प्रकाश खत्री संसदीय महामंत्री, अजीत वर्मा महामंत्री, प्रेम कृपलानी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुनील जोतवानी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रमेश मालानी उपाध्यक्ष, रजनीश खरे उपाध्यक्ष , आशुतोष वर्मा उपाध्यक्ष, राजीव रंगलानी कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र पाल सिंह पाली संगठन मंत्रीदीपक अरोड़ा प्रचार मंत्री, आशीष शर्मा एवं सुशील कुमार को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इसी क्रम में युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियो में अभिषेक वर्मा अध्यक्ष, अब्दुल सलाम अंसारी वरिष्ठ महामंत्री, अंकित रस्तोगी कोषाध्यक्ष, सचिन गुप्ता संसदीय महामंत्री, अजय चंदानी महामंत्री, सहित 35 युवा पदाधिकारी को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई गयी।

  • मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी

इस अवसर पर लखनऊ व्यापार मंडल के चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल, लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, वरिष्ठ महामत्री-लखनऊ व्यापार मण्डल पवन मनोचा, लखनऊ व्यापार मंडल के महामंत्री राजकुमार वर्मा, पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी गुड्डू भैया सहित कई वरिष्ठ व्यापारी नेता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह में आलमबाग व्यापार मण्डल, आलमबाग युवा व्यापार मण्डल, आलमबाग सर्राफा एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी गण भी उपस्थित रहे।