दिल्ली से लेकर मुंबई और कोलकाता तक, बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा नवरात्रि का प​हला दिन

# ##

(www.arya-tv.com) नवरात्रि का त्योहार पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। दिल्ली से लेकर मुंबई और जालंधर, कोलकाता तक भक्त पंडालों में पहुंचे और नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के दर्शन किए। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन दिल्ली के झंडेवालान माता मंदिर में पारंपरिक आरती में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। देवी दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित नौ दिवसीय उत्सव पूरे भारत में बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस त्योहार में देवी के विभिन्न रूपों को पूजा जाता है। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन दिल्ली के झंडेवालान माता मंदिर में पारंपरिक आरती में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जोधपुर पार्क में दुर्गा पूजा समारोह का उद्घाटन किया।नवरात्रि से पहले, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दिव्य स्त्री की पूजा और सम्मान में नवरात्रि के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने एक बयान में कहा, “नवरात्रि का विशेष महत्व है क्योंकि हम मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा करते हैं। यह त्यौहार महिलाओं की शक्ति का प्रतीक है और हमारी संस्कृति और परंपराओं का प्रतिबिंब है।”

जोधपुर पार्क में दुर्गा पूजा समारोह का उद्घाटन
पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को जोधपुर पार्क में दुर्गा पूजा समारोह का उद्घाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन में उत्सव के दौरान सभी की भलाई की कामना करते हुए एकता और समावेशिता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि मां दुर्गा सभी को स्वस्थ रखेंगी।