सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर कोई भी आसानी से फेमस हो जाता है। साल 2017 में एक ऐसा वाक्या इंटरनेट पर वायरल हुआ कि बस वो लड़की रातों रात स्टार बन गई थी। हम जिसकी बात कर रहे हैं उनका नाम प्रिया प्रकाश वॉरियर है और एक बार फिर प्रिया प्रकाश ने एक अलग अंदाज में मारी आंख मारी है।
प्रिया प्रकाश ने इस बार अलग अंदाज में मारी आंख
अपनी कातिलाना अदाओं से करोड़ों दिलों को घायल करने वाली मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉरियर सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। अब इनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे बारिश में भीगती हुई नजर आ रही हैं। अपनी कातिलाना अदाओं से एक बार फिर आंख मारती नजर आईं और प्रिया का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और इसे उन्होने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। प्रिया प्रकाश के इस वीडियो को यूट्यूब पर 45 हजार लोगों ने देख लिया है तो इंस्टाग्राम पर 95 हजार लोगों ने देखा है।
https://www.instagram.com/p/B4J5LjLAlZv/?utm_source=ig_embed
वहीं मलयालम फिल्म ओरू अदार लव से अपने करयिर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर ने जो तहलका मचाया था जो आज भी लोगों को याद है। अभी कुछ दिनों पहले प्रिया प्रकाश वारियर ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिसमें वे पारंपारिक लुक में नजर आ रही हैं।
https://www.instagram.com/p/B4ZNNQrADpV/?utm_source=ig_embed
प्रिया प्रकाश वारियर इन तस्वीरों में लुक के साथ उनकी स्माइल भी काफी प्यारी लग रही है। प्रिया प्रकाश की आराध्य विंक गीत माणिक्य मलाराया पूवी के एक वीडियो आया और इसके बाद से ही वे सोशल मीडिया पर रातोंरात छा गई। आपको बता दें कि प्रिया प्रकाश वारियर जल्द ही श्रीदेवी बंगलो और लव हैकर्स के जरिए बॉलीवुड में भी एंट्री लेंगी और इस बारे में ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी हो चुकी है।