12 वीं पास लोगों के लिए फार्मासिस्ट के पदों पर मिलेगी नौकरी

Education

बिहार स्टेट हेल्थ सोसाइटी ने 12 वीं पास लोगों के लिए 1311 फार्मासिस्ट पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. जो इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह नीचे दी गई जानकारी पढ़ लें.

पदों का विवरण
फार्मासिस्ट के 1311 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. जिसमें SC, ST, EWS वर्गों के लिए पद आरक्षित हैं. अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें.

शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से साइंस स्ट्रीम में कक्षा 12वीं पास की हो. इसी के साथ फार्मेसी में डिप्लोमा लिया हो.

उम्र सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु 01.08.2019 तक महिलाओं के लिए 37 और पुरुषों के लिए 40 होनी चाहिए.

पे-स्केल
चुने गए उम्मीदवारों 30000 रुपये प्रति माह दिया जाएगा.

आवेदन फीस
सामान्य और ओबीसी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 500 रुपये और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) वर्ग के तहत उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये फीस है. उम्मीदवार नेट बैंकिंग / क्रेडिट / डेबिट कार्ड के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं.

क्या है जरूरी तारीख
आवेदन करने की तारीख – 31 अक्टूबर 2019
आवेदन करने की आखिरी तारीख- 21 नवंबर 2019
फीस सब्मिट करने की आखिरी तारीख- 21 नवंबर 2019
कैसे करें आवेदन
फार्मासिस्ट के पदों पर आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट sshbpharma.azurewebsites.net पर जाना होगा.