Skip to content
Tuesday, August 25, 2026
Arya TV

Arya TV

arya tv banner
  • International
  • National
  • UP
    • Agra Zone
    • Bareilly Zone
    • Gorakhpur Zone
    • Kanpur Zone
    • Meerut Zone
    • Prayagraj Zone
    • Varanasi Zone
  • Lucknow
  • Business
  • Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health

मोदी सरकार का ऐलान, EPF खाते पर मिलने वाली ब्याज दरों में होगी बढ़ोत्तरी

National
2023-07-24 Ajay Gautam

(www.arya-tv.com) कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए EPF खाते के लिए ब्याज दर 8.15 फीसदी घोषित की है, इससे पहले ये 8.10 फीसदी था। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने भविष्य निधि योगदान के लिए ब्याज दर में बढ़ोत्तरी को नोटिफाई कर दिया है।ईपीएफओ की ओर से जारी एक नोटिफिकेशन में कहा गया है कि भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय ने ईपीएफ योजना के प्रत्येक सदस्य के खाते में वर्ष 2022-23 के लिए ब्याज जमा करने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि योजना,1952 के पैरा 60 (1) के तहत केंद्र सरकार की मंजूरी दे दी है।

EPFO खाते पर मिलने वाली ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी के ऐलान से संबंधित सर्कुलर 24 जुलाई सोमवार को जारी किया गया है। गौरतलब है ।कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए EPF Account पर 8.15 फीसदी की ब्याज दर तय की। थी और मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय को भेजा था। जानकारी के मुताबिक, खाते में ब्याज का पैसा अगस्त 2023 से तक पहुंचने लगेगा।  कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक, बोर्ड ने इसी साल मार्च में ब्याज दर को 8.10 फीसदी से बढ़ाकर 8.15 फीसदी करने का प्रस्ताव दिया था?।

रिपोर्ट्स के। मुताबिक, CBT की सिफारिश के बाद, ब्याज दर को वित्त मंत्रालय द्वारा नोटिफाई किया जाता है, तभी इसे EPFO मेंबर्स के खाते में जमा किया जा सकता है। आमतौर पर, ब्याज दर वित्त मंत्रालय द्वारा वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में अधिसूचित की जाती है। और ग्राहक FY23 की अधिसूचना का इंतजार कर रहे थे। गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ईपीएफओ ने EPF Account के लिए ब्याज दर 8.10 फीसदी निर्धारित की थी। यह करीब 40 साल की सबसे कम ब्याज दर है. 1977-78 में EPFO ने 8 फीसदी की ब्याज दर तय की थी।

लेकिन इसके बाद से लगातार यह 8.25 फीसदी या उससे अधिक रही। वित्त वर्ष 2018-19 में 8.65 फीसदी, 2017-18 में 8.55 फीसदी, 2016-17 में 8.65 फीसदी और वित्त वर्ष 2015-16 में 8.8 फीसदी ब्याज मिलता था।

Tagged Announcement of Modi government there will be an increase in interest rates on EPF account

Post navigation

ज्ञानवापी परिसर के ASI सर्वे पर रोक, सुनवाई के दौरान SC में किसने क्या कहा?
गंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर पहुंचा : शुक्लागंज में गंगा चेतावनी बिंदु से 26 सेमी. ऊपर

Related Posts

11 सितंबर को देशव्यापी बैंक हड़ताल की चेतावनी, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन स्ट्राइक का भी ऐलान

2026-08-24 Dr. Anil Tripathi

Jaunpur News: जौनपुर में पांच स्कूल जमीन पर नहीं, फिर भी यू-डायस पोर्टल पर संचालित! संजय सिंह ने किया 1 लाख इनाम का ऐलान

2026-08-24 Dr. Anil Tripathi

नागपुर के गोधनी इलाके में क्लोरीन गैस लीक, 40 लोग हॉस्पिटल में भर्ती, लगभग 150 घर खाली कराए गए

2026-08-24 Dr. Anil Tripathi

Latest News

  • 2 वर्षीय पत्रकारिता के डिग्री कोर्स M.A. IN JOURNALISM AND MASS COMMUNICATION (MJMC) में सीधे प्रवेश लखनऊ में

    2025-08-252025-08-25 Dr. Ajay Shukla
  • Journalism में admission लेना हो तो Lucknow के इस Media College में ही प्रवेश लें

    2023-07-032023-07-03 Dr. Ajay Shukla
  • ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सफारी से टकराया पिकअप टेंपो, डैशकैम में कैद हुई घटना

    2026-08-24 Dr. Anil Tripathi
  • भारी बारिश के बीच लखनऊ में Gen Alpha का ‘विरोध’! सुबह 6 बजे सड़क पर बैठीं छात्राएं, बोलीं- ‘डीएम को बुलाओ’

    2026-08-24 Dr. Anil Tripathi
  • 11 सितंबर को देशव्यापी बैंक हड़ताल की चेतावनी, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन स्ट्राइक का भी ऐलान

    2026-08-24 Dr. Anil Tripathi
  • जनता दर्शन में सीएम योगी का बड़ा फैसला: सीतापुर की महिला को मिलेगी निराश्रित गाय, दिव्यांग की जमीन से हटेगा अवैध कब्जा

    2026-08-24 Dr. Anil Tripathi
  • Hardoi News : लूट से पहले पुलिस ने दबोचे 5 लुटेरे, मास्टरमाइंड फरार; पूछताछ में खुला बड़ा राज, निशाने पर था सराफा कारोबारी

    2026-08-24 Dr. Anil Tripathi
  • Jaunpur News: जौनपुर में पांच स्कूल जमीन पर नहीं, फिर भी यू-डायस पोर्टल पर संचालित! संजय सिंह ने किया 1 लाख इनाम का ऐलान

    2026-08-24 Dr. Anil Tripathi
  • Sitapur News : चार प्रशिक्षु छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर

    2026-08-24 Dr. Anil Tripathi
  • Sitapur News: जिला अस्पताल चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, SP ने पांच उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल

    2026-08-24 Dr. Anil Tripathi
  • Lakhimpur Kheri : रिश्वत की रकम न देने पर दरोगा ने युवक को चौकी पर ले जाकर पीटा, अफसरों ने बिठाई जांच

    2026-08-24 Dr. Anil Tripathi
  • Pilibhit News : पूरनपुर में स्कूलों के आसपास घूम रहे तेंदुआ, खामोश क्यों बैठा वन विभाग!

    2026-08-24 Dr. Anil Tripathi
  • सावन का अंतिम सोमवार आज, दुर्लभ शुभ संयोगों में होगा महादेव का जलाभिषेक

    2026-08-24 Dr. Anil Tripathi
  • UPSSSC परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस से नकल करते परीक्षार्थी रंगे हाथ गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग को दिए थे 10 लाख

    2026-08-24 Dr. Anil Tripathi

About Arya-TV

Arya-TV Address:

Natkur, P.O. Chandrawal Bijnaur Chauraha
Lucknow – 226002
Uttar Pradesh (INDIA).
Email : aryatvup@gmail.com
Editor Arya-TV: +91 9504760000

UP Zone

  • Agra Zone
  • Bareilly Zone
  • Gorakhpur Zone
  • Kanpur Zone
  • Meerut Zone
  • Prayagraj Zone
  • Varanasi Zone

Quick Links

  • International
  • National
  • Lucknow
  • Business
  • Fashion/ Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health /Sanitation
Arya TV All right reserved © 2016-2023
  • Developed By IT FLAIR