आज लखनऊ-चंडीगढ़ व काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस निरस्त, रेलवे लाइन पर भरा पानी

# ## UP

(www.arya-tv.com)यूपी,हरियाणा और उत्तराखंड के अलग अलग इलाकों में हो रही भारी बारिश के चलते 7 ट्रेनों को निरस्त किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उत्तर रेलवे के सरहिन्द-नांगल डैम, चंडीगढ़ -सनहवाल एवं अम्बाला -सहारनपुर रेल खंडों पर भारी वर्षा एवं जल-जमाव के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण किया गया है।

इन ट्रेनों को निरस्त किया गया

  • जम्मूतवी से 9 जुलाई, 2023 को प्रस्थान करने वाली 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम एक्सप्रेस निरस्त रही।
  • चंढीगढ़ से 9 जुलाई, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15012 चण्डीगढ़ -लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रही।
  • काठगोदाम से 10 जुलाई, 2023 को प्रस्थान करने वाली 12210 काठगोदाम-कानपुर सेन्ट्रल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
  • कानपुर सेन्ट्रल से 11 जुलाई, 2023 को प्रस्थान करने वाली 12209 कानपुर सेन्ट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
  • काठगोदाम से 11 जुलाई, 2023 को प्रस्थान करने वाली 12207 काठगोदाम -जम्मूतवी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
  • लखनऊ जंक्शन से 10 जुलाई, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15011 लखनऊ जं.-चण्डीगढ़ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।