पत्नी से कलह होने पर:फांसी के फंदे से लटका मिला जेल गार्ड

# ## Agra Zone

(www.arya-tv.com) आगरा जिला जेल परिसर के आवास में जेल गार्ड का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पत्नी से विवाद होने के बाद वह अकेला ही यहां रह रहा था। आगरा के जिला जेल परिसर में बने आवास में बुधवार को जेल गार्ड अरुण कुमार का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। वह मैनपुरी के गांव हरिहरपुर का रहने वाला है। उसके पिता सेंट्रल जेल में तैनात थे। ऑन ड्यूटी उनकी मौत होने पर वर्ष 2015 में अरुण को मृतक आश्रित कोटे में जेल गार्ड की नौकरी मिली थी। पिछले वर्ष उसका कासगंज जेल के लिए ट्रांसफर हो गया था। वह मई 2022 से अवकाश पर था। पत्नी से अनबन होने के बाद वह यहां जिला जेल परिसर आवास में अकेला रह रहा था। बताया गया है कि वह शराब पीने का आदी था, इसलिए उसकी पत्नी शिवानी आगरा के खंदारी क्षेत्र में किराए के मकान में रह रही है।

पत्नी कभी-कभी फोन पर करती थी बात
जिला जेल अधीक्षक पीडी सलोनिया ने बताया कि जेल गार्ड की उम्र करीब 34 वर्ष थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। प्रथम दृष्टया परिवारिक कलह में आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बताया गया है कि उसकी पत्नी कभी-कभी फोन पर उसका हाल-चाल पूछ लेती थी। बुधवार को उसका फोन रिसीव नहीं हुआ। इधर, अरुण के घर का दरवाजा भी नहीं खुला तो जेल कर्मचारियों ने पुलिस को बुला लिया। दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया देखा उसका शव कमरे में फंदे से लटका हुआ था।