दरोगा को गोली मारने के मामले में दो हिरासत में

# ## Varanasi Zone

(www.arya-tv.com) वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के दरेखू गांव में लक्सा थाने के दरोगा अजय यादव पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। रोहनिया थाने पर दोनों से पूछताछ की जा रही है। आशंका के आधार पर पुलिस ने दोनों को उठाया है।

दोनों युवकों से एसपी ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने गहन पूछताछ की। उधर घायल दरोगा अजय यादव को बुधवार को आईसीयू में ले जाया गया। वहां से वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। दरोगा की हालत स्थिर है। छानबीन के क्रम में कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच और सर्विलांस सेल की ओर से भी छानबीन की जा रही है। घायल दरोगा के भी मोबाइल कॉल डिटेल का विवरण निकाला गया है।