इंडियन बैंक में FD कराने पर अब मिलेगा ज्यादा ब्याज, यहां देखें बैंक की नई ब्याज दरें

# ## Business

(www.arya-tv.com) इंडियन बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट, यानी FD पर मिलने वाले ब्याज की दरों में बढ़ोतरी की है। अब 1 साल वाली FD पर 5% के बजाय 5.10% का ब्‍याज मिलेगा। नई ब्याज दरें 1 जून से ही लागू हो गई हैं। इससे पहले HDFC, ICICI, पंजाब नेशनल बैंक और एक्सिस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया है।

अब कितना मिलेगा ब्याज

अवधि ब्याज दर (% में)
7 से 29 दिन 2.80
30 से 45 दिन 3.00
46 से 90 दिन 3.25
91 से 120 दिन 3.50
121 से 180 दिन 3.75
181 दिन से 9 महीने से कम 4.00
9 महीने से 1 साल से कम 4.40
1 साल 5.10
1 साल से ज्यादा 2 साल से कम 5.20
2 साल से 3 साल से कम 5.25
3 साल से 5 साल से कम 5.35
5 साल 5.35
5 साल से ज्यादा 5.35

यहां देखें ब्याज दरों में बदलाव के अब कहां FD कराना रहेगा ज्यादा फायदेमंद

1 साल की FD पर ब्याज

बैंक ब्याज दर (% में)
ICICI 5.00
SBI 5.10
HDFC 5.10
पंजाब नेशनल बैंक 5.10
इंडियन बैंक 5.10
एक्सिस 5.25
कोटक महिंद्रा 5.40
पोस्ट ऑफिस 5.50

2 साल की FD पर ब्याज

बैंक ब्याज दर (% में)
ICICI 5.00
SBI 5.20
HDFC 5.10
इंडियन बैंक 5.25
पोस्ट ऑफिस 5.50
पंजाब नेशनल बैंक 5.10
एक्सिस 5.60
कोटक महिंद्रा 5.60

3 साल की FD पर ब्याज

बैंक ब्याज दर (% में)
ICICI 5.20
SBI 5.30
HDFC 5.30
इंडियन बैंक 5.35
पोस्ट ऑफिस 5.50
पंजाब नेशनल बैंक 5.10
एक्सिस 5.60
कोटक महिंद्रा 5.75

5 साल की FD पर ब्याज

बैंक ब्याज दर (% में)
SBI 5.40
HDFC 5.45
इंडियन बैंक 5.35
ICICI 5.45
पोस्ट ऑफिस 6.70
पंजाब नेशनल बैंक 5.10
एक्सिस 5.75
कोटक महिंद्रा 5.75

FD से मिलने वाले ब्याज पर भी देना होता है टैक्स
अगर एक वित्त वर्ष में बैंक FD पर मिलने वाला ब्याज 40 हजार रुपए से कम है तो इस पर कोई टैक्स नहीं देना होता। यह लिमिट 60 साल से कम उम्र के लोगों के लिए है। वहीं 60 साल से ज्यादा उम्र यानी सीनियर सिटीजन की FD से 50 हजार रुपए तक की आय टैक्स फ्री होती है। इससे ज्यादा आय होने पर 10% TDS काटा जाता है।