(www.arya-tv.com) ब्राजील में कुदरत कहर बरपा रही है। भारी बारिश से उत्तर-पूर्वी ब्राजील में बाढ़ और लैंडस्लाइड हुआ है, इस वजह से बड़ी संख्या में जानमाल का नुकसान हुआ है। भारी बारिश से कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई और 56 लोग लापता हो गए हैं। वहीं, 25 लोग घायल हैं। 3,957 लोग बिना शेल्टर के गुजारा करने को मजबूर हैं और 533 लोग विस्थापित हुए हैं।
अधिकारियों ने शनिवार को बताया- परनंबुको शहर में बारिश ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। उन्होंने कहा- सिर्फ इसी शहर में मरने वालों की संख्या 35 है, वहीं 1000 से ज्यादा लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ गया है। अलागोस शहर में भारी बारिश से दो लोगों को अपनी जान गंवा दी। कुल 4000 लोगों ने अपना घर भी छोड़ना पड़ा। अब तक कुल जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 44 हो गई है।
भारी बारिश के कारण बाढ़ की परेशानी से जूझ रहे लोगों के लिए खाने का इंतजाम करने की बड़ी चुनौती है। हालांकि प्रशासन अपने स्तर पर लोगों की मदद कर रहा है।
परनंबुको शहर में वॉटर और क्लाईमेट एजेंसी ने बताया-इस बार 129 MM और 150 MM के बीच बारिश हुई है। ये आंकड़ा साधारण बारिश के आंकडे़ से कहीं ज्यादा है।अधिकारियों के मुताबिक रिसीफ शहर में लैंडस्लाइड की वजह से 20 लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक दूसरे शहर में 6 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।प्रशासन लोगों हर संभव मदद करने में जुटा है। लेकिन लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाना और उनकी जरूरतों का ख्याल रखना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है।