(www.arya-tv.com) बुधवार की रात में हुई बरसात से तापमान में गिरावट दिखाई दिया। लेकिन शुक्रवार से तापमान का पारा करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा इसको लेकर मौसम विभाग में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि शुक्रवार को भी हल्की बदली छाई रहेगी लेकिन दिन का तापमान बढ़ेगा। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार शनिवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में एक बार फिर से लू दस्तक देगी। मौसम विभाग की माने तो लू से चिपचिपी गर्मी बढ़ेगी जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बीते 24 घंटे में मौसम विभाग के अनुसार 3.8 मिलीमीटर बरसात पूरे उत्तर प्रदेश भर में हुई है।
झांसी 43.7 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर
बीते 24 घंटे में सबसे गर्म शहर एक बार फिर से झांसी रिकॉर्ड किया गया है। 43.7 डिग्री सेल्सियस के साथ झांसी सबसे ज्यादा गर्म वाला शहर रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा उरई, आगरा, बांदा और फतेहपुर जैसे जिले का तापमान 40 के पार दर्ज किया गया। इसके अलावा आईएमडी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 8 और 9 मई को लू की स्थिति बनने का अनुमान है। इससे अनुमान है करीब 5 डिग्री पारा तक बढेगा। की मौसम विभाग के अनुसार 123 सालों का रिकॉर्ड अप्रैल महीने में उत्तर प्रदेश में टूटा था। जब तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था।
राजधानी में 8 डिग्री पारा की गिरावट
बीते 3 दिन में राजधानी के तापमान में लगभग 8 डिग्री की रिकॉर्ड गिरावट दर्ज हुई। शुक्रवार को लखनऊ का तापमान 35.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम रहा। मई के महीने में सामान्य से अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज किया जा रहा है। इससे पहले राजधानी में सप्ताह भर पहले 43 डिग्री तापमान का टॉर्चर देने के बाद मौसम ने रहम खाया है।
पश्चिमी विक्षोभ ना हो सका सक्रिय
मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार बीते 3 दिनों से बदले मौसम में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई दिया। लेकिन हवाओं में नमी न बन पाने के कारण बारिश की स्थिति ठहर ना हो सकी। लेकिन तेज हवाओं और आंधी चलने की वजह से प्रदेश के विभिन्न जिलों में नुकसान हुआ है। फिलहाल पश्चिम पाकिस्तान से उठने वाली हवाओं में पश्चिमी विक्षोभ कम होने के कारण गर्मी बड़ी और फिर बारिश होने की स्थिति बनी लेकिन दो तरफ से चलने वाली हवाओं की वजह से पश्चिमी विक्षोभ ठहर नहीं सका।
इन जिलों में हुई बारिश
प्रदेश में बीते 24 घंटे के अंदर 3. 8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। यूपी के अयोध्या, देवरिया, सुल्तानपुर, रायबरेली, मुजफ्फरनगर, महाराजगंज लखनऊ, सिद्धार्थ नगर जैसे शहरों बारिश बारिश हुई।
यूपी के पांच शहरों में 40 के पार टेंपरेचर
झांसी- 43.7
जालौन- 40.5
आगरा- 41.7
बाँदा-40.8
कानपुर- 40.3