मुरादाबाद में बोले मंत्री स्वतंत्र देव सिंह:जातिवाद की बात करने वाले खत्म हो गए, अब राष्ट्रवाद का दौर

# UP

(www.arya-tv.com)  यूपी सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को मुरादाबाद में कहा कि जातिवाद की राजनीति करने वाले दल खत्म होते जा रहे हैं। अब राष्ट्रवाद की राजनीति का दौर है और देश में चारों तरफ राष्ट्रवाद की ही चर्चा है।

मुरादाबाद मंडल के प्रभारी मंत्री बनाए गए स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को मुरादाबाद पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की।

पहले साधुओं को चोर दिखाते थे

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पहले मुस्लिम तुष्टिकरण की बातें होती थीं। मुस्लिम तुष्टिकरण पर चर्चा होती थी। मंत्री ने कहा कि हिंदू धर्म का मजाक बनाया जाता था और अपमान किया जाता था। टीवी पर भी साधु – संतों को चोर के रूप में दर्शाया जाता था।

लेकिन अब चीजें बदल गई हैं। अब काेई टीवी भी साधु संतों को चोर दर्शाने की हिम्मत नहीं कर सकता। अब राष्ट्रवाद और विकासवाद की राजनीति हो रही है। सारी दुनिया भारत की ओर देख रहा है।

विकास कार्यों को गति देने के निर्देश

प्रभारी मंत्री ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि विकास के कार्यों को तेज स्पीड से पूरा करें। सभी प्रोजेक्ट निर्धारित समय में पूरे होने चाहिए।